हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bahraich Boat Accident: नाव हादसे में 2 शव बरामद, 6 का अभी भी कोई सुराग नहीं, पीड़ित परिवारों के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान

जनपद बहराइच स्थित सिंचाई विभाग कालोनी, मिहींपुरवा में कौड़ियाला नदी में हुई नाव दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की, इस नाव हादसे में आज 2 और शव बरामद किए है अभी भी 6 शव बरामद नही हुए है.

विज्ञापन

Bahraich Boat Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित मिहींपुरवा में कौड़ियाला नदी में बुधवार को हुए नाव हादसे में अब तक 2 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अभी भी 6 लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है. रविवार को भी लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से घटनास्थल का दौरा किया और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. सीएम योगी ने नाव दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से आज मुलाकात की और मुआवडे का ऐलान किया.

जमीन के लिए 21 करोड़ की धनराशि का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव हादसे में लापता आठ लोगों के परिजनों को चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि सरकार हर तरीके से आपके साथ है. उन्होंने एक माह के भीतर भरता पुर ग्राम में रहने वाले सभी ग्रामीणों को अन्य जगह पर जमीन देखकर उन्हें बसाने की बात कही इसके साथ ही उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री आवास देने व उनकी जमीनों को मुआवजा देने की बात कही है. इसके लिए 21 करोड़ 65 लाख की धनराशि भी अवमुक्त की गई है.

नाव पर 22 लोग थे सवार


गौरतलब है कि भरथापुर घाट पर हुए हादसे में 22 लोग नाव पर सवार थे, जो नाव पलटने के बाद नदी में गिर गए थे. हादसे वाले दिन 13 लोगों को बचा लिया गया था, जबकि एक महिला का शव उसी दिन बरामद कर लिया गया था. हादसे में लापता आठ लोगों की तलाश के लिए पिछले 4 दिनों से रिस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें से 2 का शव बरामद कर लिया गया है और 6 लोग अभी भी लापता हैं, जिनके बचने की संभावना अब ना के बराबर है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद उन्हें ढांढस बंधाया और मुआवजे की राशि का ऐलान किया. एनडीआरएफ की टीम अभी भी लापता लोगों की तलाश में नदी का चप्पा-चप्पा छान रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola