Char Dham Yatra 2023: आर्मी बैंड की धुनों और जय बद्री विशाल के जयकारों के बीच गुरुवार सुबह भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान बद्रीनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा बद्रीनाथ मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था। बता दें कि 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री और 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों के लिए खोले गए है।
देश के प्रमुख तीर्थ स्थानों में से हैं चारधाम
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीसी) ने पूर्व में कहा था कि वह चारधाम यात्रा के दौरान दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोकन जारी करेंगे। चार धाम देश के काफी लोकप्रिय तीर्थस्थलों में से एक है। छह महीने के लिए मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है जबकि अगले छह महीने तक मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
और पढ़िए – Char Dham Yatra 2023: केदार-बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के इस दिन खुलेंगे कपाट, जानें तारीख
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हिमालय के उच्च स्थान पर स्थित हैं। यह चारों मंदिर साल में छह माह के लिए ही खुलते हैं। गर्मियों में (अप्रैल-मई) खुलते हैं और सर्दियों की शुरुआत (अक्टूबर-नवंबर) के साथ बंद हो जाते हैं।
22 अप्रैल से शुरू हुई है चार धाम यात्रा
बता दें कि चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से शुरू हुई। उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, अब तक चार धाम यात्रा के लिए 17 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। सरकार और मौसम विभाग की ओर से तीर्थयात्रियों को मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए यात्रा की सलाह दी गयी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines