Azamagarh Young Man Murder: कहते हैं न जवानी में इश्क अच्छा और बुरा नहीं देख पाता है। जमाना भी इस इश्क के खिलाफ रहा है। यूपी के आजमगढ़ में इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपनी भांजी का कत्ल कर इसलिए कर दिया, क्योंकि वह पड़ोसी से इश्क करती थी और उससे शादी की जिद पर अड़ी थी।
भांजी के प्रेमी को पसंद नहीं करता था मामला
बताया जा रहा है कि भांजी अपने मामा से पड़ोस में रहने वाली लड़के से शादी की जिद कर रही थी। उस लड़के का चरित्र अच्छा नहीं था, इसलिए मामा इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था। इससे नाराज मामा ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी का है और आरोपित का नाम अजमतगढ़ गांव निवासी विरेन्द्र राजभर है।
हत्या से नाराज पब्लिक ने हत्यारोपी को धुना
उधर, जैसे ही भांजी की हत्या मामा द्वारा करने की जानकारी लगी तो लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसके साथ हत्या में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बरामद कर लिया। यह भी जानकारी सामने आई है कि लड़की के पिता की मौत हो चुकी है और मामा ही भांजी और उसके परिवार की देखभाल कर रहा था।
वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि मामा अपनी भांजी और उसके परिवार का सारा खर्ज उठा रहा था। वह नहीं चाहता था कि उसकी भांजी पड़ोस के लड़के से मेल जोल बढ़ाए, क्योंकि उस लड़के की छवि अच्छी नहीं थी।
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि उस लड़के पर लडकी को भगाने का एक केस भी दर्ज था। मामा चाहता था कि उसकी भांजी पढ़े-लिखे और अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की मदद करे।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
18 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
19 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
20 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
21 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
23 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines