Azam Khan’s School, Office Sealed in Rampur (मानस): समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन ने आजम खान के स्कूल (रामपुर पब्लिक स्कूल) और समाजवादी पार्टी के कार्यालय को सील कर दिया है। दरअसल, सपा सरकार के दौरान रामपुर में तोपखाना रोड स्थित शिक्षा विभाग के भवन को आजम खान के ट्रस्ट को पट्टे पर दिया गया था। चौंका देने वाली बात ये थी कि भवन सिर्फ 100 रुपए पर ही दे दिया गया था।
शर्तों का नहीं किया गया पालन
जांच में बता चला कि जौहर ट्रस्ट ने शर्तों का उल्लंघन करते हुए सरकारी जमीन पर निजी रामपुर पब्लिक स्कूल खोला और संबंधित भवन में ही दारूल अवाम नाम से सपा कार्यालय भी खुलवा दिया था। मामले की रिपोर्ट डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने शासन को भेजी तो पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने लीज निरस्त कर दी थी। शासन से पत्र मिलते ही रामपुर प्रशासन ने पिछले दिनों जौहर ट्रस्ट को भवन और जमीन खाली करने का नोटिस जारी कर दिया था।
नोटिस की अवधि भी एक दिन पहले समाप्त भी हो गई थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग व पुलिस–प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रामपुर पब्लिक स्कूल व सपा दफ्तर को सील कर दिया। हालांकि, कुछ सपा समर्थकों ने प्रशासन के इस कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस उन्हें तितर-बितर कर दिया।
ये भी पढ़ेंः महादेव गेमिंग ऐप मामले में बड़ा अपडेट, 16 आरोपियों के खिलाफ नई धाराओं के तहत FIR दर्ज
BJP विधायक ने की थी गड़बड़ी की शिकायत
भाजपा के रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने शिकायत की थी कि जौहर ट्रस्ट एक ही इमारत में निजी रामपुर पब्लिक स्कूल और एक एसपी कार्यालय “दारुल अवाम” खोलकर पट्टे के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रामपुर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भवन और जमीन को सील कर दिया।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
15 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
16 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
18 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines