हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की बढ़ीं मुश्किलें, दो पासपोर्ट मामले में रामपुर कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

आजम खान के परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. शुक्रवार को आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट रखने के मामले में बड़ा झटका लगा है. बता दें कि अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट ने सात साल की सजा और पचास हज़ार का जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

आजम खान के परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. शुक्रवार को आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट रखने के मामले में बड़ा झटका लगा है. बता दें कि अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है. इतना ही नहीं कोर्ट ने अब्दुल्ला पर पचास हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

मिली जानकारी के अनुसार, दो पासपोर्ट के मामले में अब्दुल्ला अकेले आरोपित है. इससे पहले दो जन्म प्रमाण पत्र में आजम खां, उनकी पत्नी और अब्दुल्ला को सजा हुई थी, जबकि दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला को सजा हुई थी.

अब्दुल्ला आजम को दो साल की सजा सुनाते ही अब उसके राजनीतिक करियर पर भी सवाल उठने लगे हैं. पहले से ही जन्म-प्रमाण-पत्र फर्जीवाड़े में विधायकी और बर्खास्त हो चुके अब्दुल्ला के लिए यह सजा दूसरी बड़ी सजा है. जिसके बाद अब अब्दुल्ला द्वारा चुनाव लड़ने के रास्ते भी लगभग बंद हो गए हैं.

विज्ञापन

वहीं, पिता आजम खान खुद 100 से ज्यादा मुकदमों में से जूझ रहे हैं और बेटे की सजा ने एक बार फिर से परिवार को बड़ा झटका दिया है. समाजवादी पार्टी के लिए भी यह बुरी खबर है, क्योंकि आजम खान को पार्टी का सबसे बड़ा मुस्लिम चेहरा माना जाता है.

क्या था पूरा मामला?

रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने साल 2019 में सिविल लाइंस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी. उनका सीधा आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग-अलग जन्मतिथि वाले जन्म प्रमाण-पत्रों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए हैं और जरूरत के मुताबिक दोनों का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

यानी एक ही शख्स के नाम पर दो पासपोर्ट – एक में जन्मतिथि 30 दिसंबर 1990 और दूसरे में 1 जनवरी 1993 दिखाई गई. आकाश सक्सेना ने इसे धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला बताया. पुलिस ने जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल की और मामला विशेष MP-MLA कोर्ट में चला गया.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola