UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के कभी कद्दावर नेता रहे आजम खान (Azam Khan) आज चारों ओर से घिर चुके हैं। हेट स्पीच (Hate Speech) मामले में रामपुर कोर्ट (Rampur Court) ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश विधानसभा में उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है। इस पूरे मामले में हम एक नाम को कतई दरकिनार नहीं कर सकते हैं, यह नाम है आईएएस आंजनेय कुमार सिंह (IAS Aunjaneya Kumar Singh) का।
2019 लोकसभा चुनाव प्रचार में आक्रामक थे आजम
वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों का दौर चल रहा था। आजम खान काफी आक्रमता के साथ चुनाव प्रचार में जुटे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो भाषणों में कई बार आजम अपना आपा खो बैठते थे। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान भी आजम अपने शब्दों को काबू नहीं रख पाए। उन्होंने यहां तक कह डाला कि इस डीएम से मैं अपने जूते साफ कराऊंगा। बता दें आईएएस आंजनेय कुमार सिंह उस वक्त रामपुर के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी थे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1587002887875411969
कई बार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया
उन्होंने आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अब आजम खान को इसी मामले में रामपुर कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। बता दें कि सिर्फ यही एक मुकदमा नहीं, बल्कि आजम के खिलाफ अमर्यादित भाषा को लेकर कई मुकदमे दर्ज कराए गए। आजम को सजा सुनाए जाने के बाद कई मीडिया हाउसेज ने आईएएस आंजनेय कुमार सिंह का इंटरव्यू लिया। आंजनेय कुमार सिंह वर्तमान में मुरादाबाद के संभागीय आयुक्त हैं।
मैंने अपने कर्तव्यों का पालन कियाः आंजनेय कुमार सिंह
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मैंने न तो किसी व्यक्ति को और न ही किसी राजनीतिक इकाई को निशाना बनाया। हम एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में काम करते हैं। जनता के प्रतिनिधियों को उचित सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। मैंने अपने कर्तव्यों का पालन किया है और कभी कुछ ऐसा नहीं किया जो इसका हिस्सा न हो।
यह निर्णय स्वतंत्र रूप से न्यायालय का है
उन्होंने कहा कि इस मामले को राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में पेश किया जा रहा है। आगे बताया कि आप इसे राजनीतिक कृत्य से अलग भी नहीं कर सकते, क्योंकि मामला चुनाव के समय से संबंधित है, लेकिन निर्णय स्वतंत्र रूप से न्यायालय द्वारा लिया गया था। यह मेरा निर्णय नहीं है। सभी मामले साक्ष्य आधारित थे।
मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है
एजेंसी ने जब आंजनेय सिंह से पूछा कि वे राजनीति में शामिल होंगे या नहीं तो उन्होंने बताया कि मुझे खुशी है, मैं अपने राज्य के लोगों की सेवा करने में सक्षम हूं। मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और मैं अपने पेशे से संतुष्ट हूं। कोई नहीं जानता कि भविष्य क्या है, लेकिन मुझे अपने पेशे पर गर्व है। मेरे लिए यह एक नौकरी नहीं बल्कि सेवा है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines