रामनवमी के मौके पर आज देशभर में शोभायात्राएं निकाली गईं। इस बीच आज भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भी रामनवमी के मौके पर सरयू के घाट पर 2 लाख दीये जलाए गए हैं। अयोध्या आज एक बार फिर दिवाली जैसी ही नजर आ रही है। चप्पे-चप्पे पर रोशनी है। करीब 5 लाख लोग आज अयोध्या में हैं। मंदिरों में शंखनाद हो रहे हैं। सरयू का तट दीपों की रोशनी से जगमग है।
इससे पहले आज दोपहर 12 बजे राम मंदिर में श्रीराम लला का भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। राममंदिर में आज एक बार फिर सूर्य की किरणों से भगवान राम का राजतिलक हुआ। इसके बाद सरयू के जल से ड्रोन के जरिए भगवान राम का विशेष अभिषेक हुआ, जोकि पूरे एक घंटे तक चला। इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार हुआ।
ये भी पढ़ेंः आगरा में ‘शाहजहां गार्डन’ का बदल सकता है नाम, मंत्री ने सीएम योगी को लिखा लेटर
भक्तों की 1 किलोमीटर लंबी लाइन
राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी हैं। राम मंदिर परिसर में भक्तों की 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हाउसफुल जैसे हालात हैं। गर्मी को देखते हुए प्रशासन और रामजन्म भूमि ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाने के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। ट्रस्ट ने रामपथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और रामजन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं के लिए रेड कारपेट बिछाई है। इसके अलावा ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल छिड़का गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘इथेनाॅल प्लांट से मिलेगी युवाओं को नौकरी’, सीएम योगी का रामनवमी पर बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 hr agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines