Ram Madhir : अयोध्या के राम मंदिर की व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार को भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया। अब राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को न चंदन लगेगा और न ही उन्हें चरणामृत मिलेगा। श्रीराम के दर्शन करने वाले भक्तों में किसी को विशिष्ट या अति विशिष्ट नहीं माना जाएगा।
अब वीआईपी व्यवस्था में नहीं कर पाएंगे रामलाल के दर्शन
राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि राम मंदिर के सभी भक्तों को एक समान माना जाएगा। किसी को वीआईपी या वीवीआईपी व्यवस्था नहीं मिलेगी। सभी लोग लाइन लगाकर रामलला के दर्शन करेंगे। ट्रस्ट के इस फैसले के बाद राम मंदिर में वीआईपी दर्शन करने की व्यवस्था समाप्त हो गई।
यह भी पढ़ें : जब रामलला के ललाट पर चमके सूर्य देवता, जानें कैसे सम्पन्न हुआ अयोध्या का सूर्य तिलक समारोह?
पुजारियों को पैसे देने पर लगी रोक
राम मंदिर के कैंपस में भक्तों को चंदन और तिलक नहीं लगाया जाएगा। साथ ही उन्हें चरणामृत भी नहीं मिलेगा। अब श्रद्धालु मंदिर के अंदर पुजारियों को पैसे नहीं दे सकेंगे। अब वे दानपत्र में पैसे डालेंगे। यानी अब पुजारियों को पैसे देने के बजाए सीधे दानपत्र में जाएंगे, ताकि मंदिर की व्यवस्था में यह रकम खर्च हो सके।
यह भी पढ़ें : घर बैठे पाएं राम मंदिर की आरती और VIP पास, जानें बुक करने का तरीका
चंदन लगाने के नाम पर भक्तों से नहीं ले पाएंगे पैसे
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में मंदिर कैंपस के अंदर चंदन लगाने और चरणामृत देने पर भक्तों से पैसे लिए जाते थे। अब राम मंदिर ट्रस्ट ने इस व्यवस्था पर पूरी तरह से रोक लगा दी। अब न तो कोई चंदन लगा पाएगा और न ही चरणामृत दे पाएगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines