अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर परिसर के भीतर नमाज पढ़ने की कोशिश करते एक शख्स को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद से राम जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.
क्या है पूरा मामला?
घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे पर एक युवक को नमाज पढ़ते हुए देखा गया. जब वहां तैनात सुरक्षा बलों ने उसे ऐसा करने से रोका, तो आरोपी युवक ने नारे लगाने शुरू कर दिए. स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया.
पुलिस कर रही पूछताछ
युवक को हिरासत में लेने के बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है. खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं. इस बात की जांच कर रही हैं कि युवक मंदिर परिसर के भीतर कैसे पहुंचा और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी. आरोपी युवक को समुदाय विशेष का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी आधिकारिक पहचान नहीं बताई है. कुछ रिपोर्ट्स में उसे कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया है. यह भी बताया गया कि उसने कश्मीर वेशभूषा पहन रखी थी.
यह भी पढ़ें : नॉनवेज मंगाया तो पछताओगे! अयोध्या में यहां मांसाहार खाने-बेचने पर लगा बैन, डिलीवरी वालों को भी चेतावनी
प्रशासन और ट्रस्ट ने साधी चुप्पी
इस संवेदनशील मामले पर अयोध्या जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने फिलहाल पूरी तरह से मौन साध रखा है. प्रशासन की ओर से इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अधिकारी कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहे हैं. मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी अभी कोई बयान जारी नहीं हुआ है.
सुरक्षा पर उठे सवाल
बता दें, राम मंदिर परिसर की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल की टीमें तैनात रहती हैं. ऐसे में मंदिर परिसर के भीतर तक पहुंचकर इस तरह की गतिविधि करने के प्रयास ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें : अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, प्रभु श्रीराम ने जहां-जहां रखे कदम, वहां बनेगा ‘श्रीराम स्तंभ’
एक अन्य खबर के मुताबिक, शुक्रवार को अयोध्या में नॉनवेज फूड की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी बंद कर दी है. राम मंदिर और पंचकोशी मार्ग पर नॉनवेज बिक्री पर प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी. ऐसी शिकायतें थीं कि पर्यटक होटलों में ऐप से मंगवा रहे थे, आस्था को ठेस पहुंच रही थी. अयोध्या प्रशासन ने कहा है कि इस दिशा में कोई ढील नहीं दी जाएगी. नियमों का उल्लंघन होने पर FIR भी दर्ज हो सकती है. अयोध्या धाम से पंचकोशी तक रेस्टोरेंट, दुकानें, होमस्टे में नॉनवेज पकाना-परोसना बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही फूड डिलीवरी ऐप्स को भी कड़ी चेतावनी दी गई है.
संबंधित खबरें
UP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
22 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
12 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
14 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines