Auraiya Road Accident: (अवधेश मिश्रा) महाकुंभ में स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं का भयानक एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। इस भीषण हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल ये हादसा कोतवाली औरैया धनपत अंतर्गत चिरौली में केशव पुर ढाबे के पास हुआ जहां दो रोडवेज बस आपस में टकरा गईं और इसकी चपेट में एक कार भी आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कैसे हुआ हादसा
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि NH2 हाईवे कोतवाली औरैया धनपत अंतर्गत चिरौली में केशव पुर ढाबे के पास दो रोडवेज बस और एक कार और एक ट्रक आपस में टकरा गए। ये हादसा 13 फरवरी की सुबह हुआ जिसमें कई सारे वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर हुई। इसमें बस सवार और कार सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh जा रही मिनी बस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत और 11 की हालत नाजुक
दो की मौके पर हुई मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस भयानक रोड एक्सीडेंट में ट्रक ड्राइवर परवेश सिंह और एक यात्री रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। 4 यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके साथ एक पुलिस टीम लगाई गई है और डॉक्टरों की टीम से बात कर सभी के बेहतर इलाज की कोशिश की जा रही है।
सामने आया हादसे के बाद का भयानक वीडियो
इस हादसे का भयानक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रक और कार चकनाचूर हो गई है। कार की तो हालत इतनी खराब है कि आप हादसे का अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितना भीषण रहा होगा। रोडवेज बसों के भी परखच्चे उड़ गए हैं। सड़क हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी हालत काबू में है।
यह भी पढ़ें: Maha kumbh Stampede में ‘मृत’ शख्स जिंदा लौटा, तेरहवीं पर पहुंचा घर
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines