Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के बाहर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच भी एसटीएफ को सौंपी गई है। एएनआई के अनुसार एसटीएफ जल्द ही अतीक और अशरफ की हत्या वाला क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। एसआईटी की टीम यह भी जांच करेगी कि पुलिसकर्मियों को हमलावरों को पकड़ने की कोशिश और उन्हें काबू करने में कितना समय लगा।
दोनों हत्याओं की होगी जांच
गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या करने के लगभग दो दिन बाद रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो विशेष जांच दलों (एसआईटी) के गठन की घोषणा की थी। ताकि दोनों हत्याओं की जांच की जा सके। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा की ओर से रविवार को जारी एक आदेश के अनुसार, जांच के लिए अतिरिक्त डीसीपी (अपराध) सतीश चंद्र की अध्यक्षता वाली पहली एसआईटी का गठन किया गया है।
जांच के लिए बनी हैं दो एसआईटी
एएनआई के अनुसार, पहली जांच की निगरानी के लिए दूसरी एसआईटी बनाई गई है। इस एसआईटी का नेतृत्व एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर करेंगे। इसके सदस्य के रूप में प्रयागराज के पुलिस आयुक्त और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक भी होंगे। यूपी के पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा की ओर से रविवार को जारी एक आदेश में कहा गया है।
कसारी मसारी में दफनाए गए अतीक और अशरफ
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने अतीक और अशरफ को काफी नजदीक से गोली मारी थी। मुख्यमंत्री योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए न्यायिक आयोग गठित करने का आदेश दिया। रविवार को प्रयागराज के कसारी मसरी इलाके में अतीक और अशरफ को दफनाया गया था।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
5 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
9 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
9 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
15 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
22 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
23 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines