Atiq-Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार की देर शाम माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त दोनों पुलिस रिमांड पर थे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मंगलवार को इस मामले में यूपी पुलिस के डीजीपी और प्रयागराज के कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। 13 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को पुलिस शनिवार को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले गई थी। वहां मीडिया से बातचीत के दौरान तीन हमलावरों लवलेश तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्य ने दोनों को गोली मार दी थी। हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। अतीक अहमद को सीने और सिर में नौ गोलियां लगीं, जबकि उसके भाई को पांच गोलियां मारी गई थी।
https://twitter.com/AHindinews/status/1648306576296640512?s=20
हमलावरों ने कर दिया था सरेंडर
हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और अब वे प्रतापगढ़ जिला जेल में बंद हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है जो दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगा।
100 से ज्यादा मामलों में नामजद था अतीक
24 फरवरी को वकील उमेश पाल की हत्या समेत 100 से ज्यादा मामलों में अतीक अहमद नामजद था। 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह रहे पाल की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों में शामिल अहमद का बेटा असद पिछले शुक्रवार को झांसी में यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
https://twitter.com/AHindinews/status/1648309222373994499?s=20
एसटीएफ चीफ बोले- जल्द गिरफ्तार होगा गुड्डू मुस्लिम
यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि उमेश पाल मर्डर केस में 3 मुख्य शूटर (गुड्डु मुस्लिम, अरमान, साबिर) फरार हैं। इन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम है। इसके अलावा षड़यंत्र में जो लोग शामिल हैं, जिसमें अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी शामिल हैं, उन पर 50 हजार रुपए का इनाम है। इन सभी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
प्रयागराज में पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद की बहन के मरियाडीह में मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। इससे पहले गांव में तलाशी अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें: Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ की हत्या में एसआईटी की जांच शुरू, क्राइम सीन होगा रीक्रिएट
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines