Atiq Ahmed Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को रविवार को कोर्ट पेश किया गया। जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेजा गया। एएनआई के अनुसार, अब तीनों को नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल भेजा गया है।
अतीक का बेटा अली भी है नैनी जेल में
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज की नैनी सेंट्रल अतीक अहमद का बेटा अली अहमद भी बंद है। लिहाजा जिला प्रशासन और शासन स्तर से किसी भी प्रकार से आशंका और खतरे को देखते तीनों अतीक और अशरफ के हत्यारोपियों को प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। भारी सुरक्षा के बीच तीनों को ले जाया गया है।
भाई, पिता और चाचा की मौत पर जेल में अली का हंगामा
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि असद के एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना के बाद से ही जेल में बंद अली अहमद हंगामा कर रहा है। इसी बीच पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ की हत्या की भी खबर उस तक पहुंच गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह जेल में रहते हुए काफी परेशान है। रिपोर्ट में इतना तक दावा किया गया है कि उसने खुद को चोट भी पहुंचाई है।
अतीक के खिलाफ 102 और अशरफ के खिलाफ 54 केस
वहीं दूसरी ओर एएनआई की ओर से बताया गया है कि माफिया से नेता बने अतीक अहमद के खिलाफ कुल 102 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि उसके भाई अशरफ अहमद के खिलाफ 54 मामले दर्ज किए गए। जबकि उसके परिवार में पत्नी, बेटे और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता भी उमेश पाल हत्याकांड में फरार है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines