Assembly Elections: विधानसभा चुनाव वाले 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण से भाजपा अपने पक्ष में माहौल तैयार करेगी। इन राज्यों में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ योगी की सभाओं को ट्रंप कार्ड की तरह इस्तेमाल करने जा रही है, जिन क्षेत्रों में योगी की सभाएं होनी है। उनका चयन अंतिम दौर में है। विधानसभा चुनाव में इन राज्यों में सबसे ज्यादा सभाएं योगी आदित्यनाथ करेंगे। योगी की सभाओं के लिए इन राज्यों के कई क्षेत्रों के उम्मीदवार अनुरोध भी कर रहे है।
भाजपा के महासचिव ने बताया कि केंद्र पार्टी नेताओं की सभाओं के कार्यक्रम को जल्द ही अंतिम रूप देगा। इस दौरान एक वरिष्ठ नेता ने कहा, कि योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ पीठ के महंत और भगवा वस्त्रधारी होने के साथ उनका सधा हुआ आक्रामक भाषण जनता पसंद करती है। योगी सरकार ने अपनी सरकार में जनता का प्यार और भरोसा जीता है। योगी सरकार अपराधों को खत्म करने के लिए लगातार प्लान बना रही है। अभी हाल में ही योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराध को कम करने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन शुरू किया है। 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की दूसरी बार बड़े बहुमत से जीत के साथ कानून व्यवस्था रखने के कारण सीएम योगी की छवि और दमदार हुई है।
भाजपा ने राजस्थान सत्ता में आने की पूरी तैयारी कर ली
जानकारी के मुताबिक इस बार तेलंगाना और राजस्थान में योगी की सभाओं का रणनीतिक इस्तेमाल किया जाएगा। भाजपा राजस्थान की राजनीती में वापसी करने की कोशिश में है। राजस्थान से मस्तनाथ मठ के बाबा बालकनाथ तिजारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। बालकनाथ अलवर से सांसद हैं। गोरखनाथ पीठ का मठ होने के कारण योगी का इनसे खास जुड़ाव है। मस्तनाथ मठ के समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कई बार इन्होने भाग लिया है। वहीं तेलंगाना से भाजपा को काफी उम्मीदे है।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
20 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
22 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines