Saddam Arrested by UP-STF: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP-STF) ने दिल्ली से एक लाख रुपये के फरार इनामी गैंगस्टर अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि फरार गैंगस्टर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था, लेकिन पुलिस उसके इंतजार में बैठी थी। यूपी एसटीएफ की चीफ ने बताया है कि गिरफ्तार गैंगस्टर अतीक के भाई अशरफ अहमद का साला है। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या में उसका नाम सामने आया था। इसके बाद उसके सिर 1 लाख रुपये का इनाम था।
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था दिल्ली
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी रात 2 बजे के आसपास की गई। सद्दाम अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल के सामने स्थित डीडीए फ्लैट में पहुंचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की। अब्दुल समद उर्फ सद्दाम यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है।
दिल्ली, कर्नाटक और मुंबई में छिप रहा था
अब्दुल समद उर्फ सद्दाम ने खुलासा किया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली, कर्नाटक और मुंबई में अपना ठिकाना बदल रहा था। सद्दाम ने कथित तौर पर बरेली जेल में कैद के दौरान शूटरों और अशरफ अहमद के बीच मीटिंग कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उधर, यूपी एसटीएफ चीफ एडीजी अमिताभ यश ने गिरफ्तारी की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब्दुल समद उर्फ सद्दाम, अशरफ का साला है। जब अशरफ बरेली जेल में था तो वह अशरफ का काम संभालता था।
बरेली जेल में अशरफ से कराई थी शूटरों की मुलाकात
वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए सभी शूटरों को अशरफ से मिलवाने के लिए बरेली जेल ले गया था। जांच के दौरान पुलिस ने इससे संबंधित कई सीसीटीवी फुटेज जुटाए थे। उसके खिलाफ बरेली जेल में एक मुकदमा है और हमने उसे उसी के तहत गिरफ्तार किया है। जांच में ये भी सामने आया है कि उमेश पाल की हत्या के सभी शूटरों की अशरफ से उसी ने मुलाकात कराई थी।
एसटीएफ की बरेली यूनिट ने ऑपरेशन
एसटीएफ चीफ ने बताया कि यह ऑपरेशन यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट की ओर से पूरा किया है। आरोपी को दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया। सद्दाम गिरोह का अहम और भरोसेमंद सदस्य था। एसटीएफ चीफ ने बताया कि सद्दाम से पूछताछ जारी है। बता दें कि गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की इसी साल 15 अप्रैल को प्रयागराज में अस्पताल के बाहर हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
10 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
23 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines