Ashish Mishra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लखीमपुर खीरी कांड (Lakhimpur Kheri Violence) के मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) शुक्रवार को जेल से बाहर आ गए। बताया गया है कि अधिकारियों ने आशीष को जेल के पिछले दरवाजे से बाहर निकाला। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आशीष मिश्रा को जमानत दी थी।
9 अक्टूबर को किया था सरेंडर
जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को सशर्त जमानत दी है। आदेश के अनुसार उन्हें सात दिन के अंदर उत्तर प्रदेश और दिल्ली छोड़ना होगा। लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद आशीष मिश्रा ने 9 अक्टूबर 2021 को सरेंडर किया था। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उन्हें 10 फरवरी को जमानत दे दी।
गवाह पर हमले के बाद फिर से किया सरेंडर
बताया गया है कि आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद इस कांड के मुख्य गवाह दिलजोत सिंह पर 10 मार्च 2022 को और अप्रैल 2022 में ही दूसरे गवाह हरदीप सिंह पर हमला हुआ। गवाहों के वकील इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए, जिसके बाद आशीष मिश्रा को सरेंडर करने के आदेश दिया गया। इसके बाद आशीष मिश्रा ने 24 अप्रैल 2022 को सरेंडर किया।
लखीमपुर हिंसा कांड के मुख्य आरोपी हैं आशीष
इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे समेत कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन पर दंगा भड़काने, हत्या, हत्या के प्रयास देने का आरोप है। आशीष के अलावा अन्य सभी आरोपी फिलहाल जेल में ही बंद हैं। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर 2021 को वहां के ग्रामीण किसान बिलों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि मंत्री के बेटे ने अपने समर्थकों के साथ विरोध कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचल दिया था।
संबंधित खबरें
आगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
15 mins ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
4 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
17 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
17 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
18 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines