हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के बीच हुई सुलह! इंस्टा पर पत्नी संग फोटो पोस्ट कर लिखा- All is Good

Prateek Yadav And Aparna Yadav: प्रतीक यादव की इस पोस्ट से अब ऐसा लग रहा है कि उनका अपर्णा यादव से विवाद सुलझ गया है और परिवार में शांति कायम हो गई है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने कुछ दिनों पहले एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था. प्रतीक ने पोस्ट में अपनी पत्नी और बीजेपी ने अपर्णा यादव की फोटो शेयर कर लिखा कि वो अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं. इस खबर ने ना सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी थी. अब प्रतीक यादव का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट फिर से चर्चा में है. इस पोस्ट में उन्हें अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ देखा जा सकता है और कैप्शन में लिखा है- ‘ऑल इज गुड’.

प्रतीक यादव की इस पोस्ट से अब ऐसा लग रहा है कि उनका अपर्णा यादव से विवाद सुलझ गया है और परिवार में शांति कायम हो गई है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘All is Good. चैंपियन वही होते हैं जो अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की समस्याओं को मजबूती से कुचलकर आगे बढ़ते हैं.’

प्रतीक यादव ने पहले की थी तलाक की बात


पिछले हफ्ते प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा के खिलाफ खुलकर बोलते हुए कहा था, ‘इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं. इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है. वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है. इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है. उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की.’ इस बयान ने यादव परिवार के आंतरिक कलह को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

विज्ञापन

प्रतीक के आरोप पर अपर्णा का रिएक्शन


अपर्णा ने इस आरोप पर व्यक्तिगत रूप से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनके परिवार की ओर से सफाई दी गई कि यह पोस्ट प्रतीक ने नहीं की. परिवार ने इसे प्रतीक की ओर से नकारा, जिससे विवाद और गहरा गया. प्रतीक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के पुत्र हैं, जबकि उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. यह पारिवारिक रिश्ता अब सियासी रंग ले चुका है. आपको बता दें कि भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola