Uttar Pradesh Noida News: नोएडा में सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-टू सोसायटी में एसटीपी और डब्ल्यूटीपी भी पिछले कुछ सप्ताह से ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही सोसाइटी के लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर को कई बार मौखिक और लिखित में शिकायत करने करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। वहीं अथॉरिटी अधिकारियों को भी उक्त समस्याओं से अवगत कराया गया है।
फ्लैटों की कीमत 2 करोड़ रुपये तक
बताया जा रहा है कि 18 मंजिल ऊंची सोसायटी में एक हजार से अधिक फ्लैट है। इन फ्लैटों में करीब 3 हजार लोग रहते हैं। इनकी कीमत भी 80 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक है। सोसायटी निवासी रंजन सामंतराय ने बताया कि जल के लिए दो अस्थाई कनेक्शन ले रखे हैं। दोनों ही कनेक्शन का अभी तक 45 लाख रुपये जमा नहीं हुआ है। सोसायटी द्वारा वर्ष 2023 में अंतिम बार बिल जमा किया है, जबकि सोसाइटी के लोगों ने हर महीने पानी का बिल लिया जा रहा है। सोसायटी में पानी की मांग के अनुसार आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
पानी में आ रही बदबू
सोसायटी में रहने वाले योगेंद्र गौड़ ने बताया कि सोसायटी में लोगों को बदबूदार पानी मिल रही है। पानी में कीड़े आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बना रहा है। एसटीपी ठीक से काम नहीं कर रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
अथॉरिटी से की शिकायत
सोसायटी के ही राकेश मिश्रा ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। लोगों को रोजाना तमाम समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। सोसायटी की रखरखाव का कार्य भी उचित तरह से नहीं हो रहा है। उन्होंने अथॉरिटी से शिकायत की है।
सोसायटी प्रबंधन में नंबर किया बंद
वहीं सोसायटी के प्रबंधन को कई बार अपार्टमेंट की समस्या को लेकर वार्ता करने का प्रयास किया। परंतु प्रबंधन ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
41 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines