Amethi Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक एम्बुलेंस और एक मछली लदे पिकअप के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। एम्बुलेंस और पिकअप के बीच हुई यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस की टीम पहुंची और काम में जुट गई।
कैसे हुआ यह हादसा?
यह हादसा अमेठी जिले के बाजार शुकुल के पास रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एम्बुलेंस हरियाणा के नूंह से बिहार के समस्तीपुर शव लेकर जा रही थी। इस एम्बुलेंस के आगे मछली से लदा एक पिकअप चल रहा था। इस बीच एम्बुलेंस के ड्राइवर को झपकी आ गई और उसका बैलेंस बिगड़ गया। इसकी वजह से एम्बुलेंस आगे चल रही मछली लदे पिकअप वाहन से टकरा गई। इस हादसे में एम्बुलेंस के 2 चालकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं समस्तीपुर के वारिसनगर थाना के पुरनाही गांव के रहने वाले शंभू राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढे़ं: कौन थे पायलट राजवीर सिंह? जिनकी गई Kedarnath Helicopter Crash में जान, 4 महीने पहले बने थे पिता
हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत
अमेठी के एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा के नूंह से एक एम्बुलेंस समस्तीपुर निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर बिहार जा रही थी। अमेठी के बाजार शुकुल के पास इस एम्बुलेंस की पिकअप वैन के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। एम्बुलेंस में परिवार के चार सदस्य और दो अन्य लोग भी सवार थे। घायल को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
19 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines