अनिल चौधरी/ अलीगढ़
अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, दो दिन से राहुल की होने वाली सास की काउंसलिंग की जा रही थी कि वह अब किसके साथ रहेगी। इस दौरान महिला लगातार अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार पुलिस ने भी हार मान ली है।
ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने महिला को उसके होने वाले दामाद राहुल के हवाले कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब महिला अपने पति के साथ नहीं, बल्कि राहुल के साथ ही रहेगी। दो दिनों तक पुलिस उसे समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।
पुलिस ने महिला ‘अपना देवी’ को आखिरकार राहुल के पास सौंप दिया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह अब अपने ससुराल नहीं लौटेगी और न ही अपने पति के साथ रहेगी। वह अब राहुल के साथ ही रहेगी। दो दिन तक वह पुलिस की निगरानी में रही।
अपना देवी ने क्या कहा था?
अपना देवी ने थाने पहुंचने के बाद बताया कि उसका पति उस पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, वह शराब के नशे में अक्सर उसे पीटता था और मामूली पैसों का हिसाब मांगता था। उसने यह भी कहा कि वह अब राहुल के साथ ही रहना चाहती है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और महिला ने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है, ऐसे में कानून के अनुसार कोई आपत्ति नहीं है।
पैसे और जेवर लेकर भागने के आरोप पर क्या बोली?
परिजनों ने आरोप लगाया कि अपना देवी घर से जेवर और पैसे लेकर भागी है। इस पर पूछताछ में अपना देवी ने बताया कि वह सिर्फ अपना मंगलसूत्र और बिछिया लेकर गई थी। इसके अलावा उसके पास केवल दो सौ रुपये थे। उसने न तो कोई जेवर लिया था और न ही घर से पैसे चुराए थे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
13 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
16 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
18 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines