Aligarh Saas Damad Case Update: अलीगढ़ के भगोड़े सास-दामाद केस में हर दिन नया मोड़ आ रहा है जो सभी को हैरान कर रहा है। अब होने वाली दुल्हन के पिता जितेंद्र ने अपनी पत्नी और होने वाले दामाद राहुल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि अनिता ने जबरदस्ती कर राहुल को मोबाइल दिलवाया था। उसे क्या पता था कि उसके द्वारा दिलवाया गया फोन ही उसकी बेटी की बर्बादी का कारण बन जाएगा। किसे पता था कि अनिता का इसके पीछे क्या कारण है। सभी ने तो यही सोचा कि उसके पास फोन होगा तो वो बेटी शिवानी से कुछ बातें कर पाएगा।
पत्नी के कहने पर दिलाया था राहुल को फोन
होने वाली दुल्हन शिवानी के पिता जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी अनिता के कहने पर ही उसने राहुल को फोन दिलवाया था। उसका कहना था राहुल शिवानी से बात नहीं कर पाता तो दोनों थोड़ी बातें कर लेंगे। किसे पता था कि उसके मन में क्या चल रहा है और फोन दिलाने का मकसद क्या है। खुलासा तो 8 अप्रैल को हुआ जब दोनों घर से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के दीनबंधु अस्पताल में आग के बाद कैसे थे हालात? देखें इनसाइड तस्वीरें
बेटी से नहीं सास से करता था घंटों बातें
जितेंद्र ने बताया कि राहुल उसकी बेटी शिवानी से तो कुछ देर के लिए ही बात करता था और उसकी पत्नी अनिता से घंटों बातें किया करता था। घर में किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है। हालांकि जितेंद्र ने बताया कि बाद में उसे कुछ शक हुआ लेकिन शादी करीब थी तो उसने चुप्पी साध ली। उसे क्या पता था कि शादी से पहले ही अनिता कांड कर देगी और बेटी का भविष्य बर्बाद कर होने वाले दामाद के साथ खुद भाग जाएगी।
दामाद को कहां से मिला होने वाली सास सा नंबर
ये भी एक सवाल है कि आखिर होने वाले दामाद राहुल को होने वाली सास का नंबर कहां से मिला। हालांकि ये कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन बात गांव की है जहां पर शादी से पहले दामाद का सास या किसी और से बात करना कम ही होता है। दरअसल राहुल को अनिता का नंबर उसके जीजा से मिला था। ये वही जीजा है जिसने शिवानी और राहुल की शादी तय करवाई थी।
पहले भी किसी और के साथ भागा था राहुल
ऐसा पहली बार नहीं है कि राहुल किसी महिला के साथ भागा हो। मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले भी वो अपने पड़ोस के गांव में रहने वाली एक महिला के साथ भागा था। दोनों 2 महीने तक फरार रहे और फिर वापस आ गए। महिला के परिवार वालों ने बदनामी के डर से बात को दबा दिया और राहुल के लिए किसी ने कुछ नहीं कहा।
यह भी पढ़ें: जब सास ही नहीं रही तो क्यों लौटूं… दामाद ने भागने से पहले पिता को दे दिया था हिंट
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines