उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक कैदी सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार, 8 मई को लोधा थाना क्षेत्र में हुई, जब पुलिस वैन एक खड़े कैंटर से टकरा गई। वैन में पांच पुलिसकर्मी और एक कैदी सवार थे, जिनमें से एक सब इंस्पेक्टर रामसजीवन, तीन कांस्टेबल बालवीर, रघुवीर और चालक सिपाही चंद्रपाल तथा गैंगस्टर मुलजिम गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से एक सिपाही शेरपाल सिंह का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
हादसे की वजह आई सामने
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बस ने पुलिस वैन को ओवरटेक किया, जिससे चालक का ध्यान भटक गया और वैन खड़े कैंटर से टकरा गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा नींद लगने के कारण हुआ होगा।
पुलिस ने शुरू की जांच और कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। क्रेन की मदद से सड़क को खाली कराया गया और यातायात को सामान्य किया गया। वहीं, मृतकों की पहचान दरोगा रामसजीवन, कॉन्स्टेबल बालवीर, चंद्रपाल, रघुवीर और मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर गुलशनवर के रूप में हुई है। हेड कॉन्स्टेबल शेरपाल सिंह घायल हैं, जिनका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
कब हुआ था हादसा?
यह हादसा सुबह 08:15 बजे हुआ। फिरोजाबाद से पुलिस की वैन (यूपी 83 जी 0687) मुजफ्फरनगर के लिए निकली थी। इसमें 5 पुलिसकर्मी और 1 कैदी सवार था। इनके नाम एसआई रामसंजीवन, मुख्य आरक्षी रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी शेरपाल सिंह, मुख्य आरक्षी बलवीर सिंह, चालक मुख्य आरक्षी चंद्रभान सिंह के अलावा मुल्जिम गुलशनवर पुत्र इशरत सवार थे। गुलशनवर की मुजफ्फरनगर की स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट में पेशी थी।
ये भी पढ़ें- केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए फिर से बुकिंग शुरू, जानें कौन कर सकता है टिकट बुक?
संबंधित खबरें
लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
47 mins agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
13 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
22 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
23 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines