Aligarh Ram Barat Attack Muslim Miscreants Communal Violence: उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में रविवार रात को फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। अलीगढ़ में चंडौस कस्बे में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राम बारात निकाली जा रही थी। इस दौरान जैसे ही बारात चामड़ के मुख्य बाजार में पहुंची तभी मस्जिद से 70-80 युवक तलवारें लहराते हुए निकले और बारात का रास्ता रोकने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात हैं। पुलिस ने 150 युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इलाके में बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात है।
यह है मामला
अलीगढ़ के चंडौस में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र में राम बारात निकाली जा रही थी। जैसे ही बारात चामड़ के मुख्य बाजार पहुंची तभी मस्जिद से 70-80 युवक तलवारें लहराते हुए निकले और बारात का रास्ता रोकने की कोशिश करने लगे। वहीं आयोजकों ने दावा किया कि राम बारात तय रूट से निकाली जा रही थी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और तलवारों से राम बारात में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इसमें कुछ लोग जख्मी हो गए।
हिंदूवादी संगठनों ने किया पुलिस का घेराव
बवाल की सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में दूसरे थानों से भी पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कलेक्टर-एसपी का घेराव कर लिया। हंगामा होते देख लोगों ने मुख्य बाजार बंद कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 150 से अधिक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल घटना स्थल के सीसीटीवी खंगाल रही है। राम बारात रोके जाने के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग थाने पहुंचे पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत करवाया।
पुराना है विवाद
बता दें कि चंडौस में पिछले 20 सालों से यह विवाद होता आ रहा है। जिस जगह रामलीला का आयोजन हो रहा है उसके ठीक पास में मस्जिद है। वहीं मस्जिद वाली जमीन पर हिंदू संगठन दावा करता रहा है। 7 साल पहले विवादित जगह पर मुस्लिम पक्ष ने दीवार खड़ी कर दरवाजा लगाने की कोशिश की थी लेकिन मौके पर पहुंचे प्रशासन इसे रुकवा दिया था।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
11 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines