उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से गुंडागर्दी और दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां कुछ लोगों के एक गुट ने गौ मांस तस्करी के शक में 4 लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी है। आरोप है कि मारपीट की यह वारदात हिंदूवादी संगठनों और भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा अंजाम दी गई है। पीड़ितों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों को नामजद और 20 से 25 अज्ञात हमलावरों समेत 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ितों के पिता का आरोप
यह मामला हरदुआगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ितों के पिता ने 13 लोगों को नामजद और 20 से 25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ितों के पिता ने कहा कि उनके 4 लड़कों को गौ मांस तस्करी के शक में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा है। पुलिस ने FIR में बीएनएस 308 सहित कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। इसके अलावा, पीड़ित पक्ष ने 50 हजार रुपये की अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा से भागे 9 बांग्लादेशी दिल्ली में पकड़े, स्मार्टफोन में इंस्टॉल्ड था बैन IMO ऐप
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह पूरी घटना तब सामने आई जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दर्जनों लोगों को 4 लोगों को घेरकर बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और गवाहों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
13 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines