Aligarh Name Change proposal: उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से नाम बदलने की परंपरा जारी है। योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई जिलों और रेलवे स्टेशनों का नाम बदलकर नया नाम रखा। अब तालानगरी के नाम से मशहूर अलीगढ़ का नाम बदलने वाले प्रस्ताव पर बीजेपी के पार्षदों ने अपना समर्थन जताया है। सभी ने जिले का नाम हरिगढ़ किए जाने के लिए हामी भरी है। अब ऐसे में अलीगढ़ का नाम जल्द हरिगढ़ किया जा सकता है। वहीं, अलीगढ़ के मेयर ने कहा कि सोमवार को अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसका सभी पार्षदों ने समर्थन किया।
नगर निगम बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड की बैठक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में उन्होंने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने की मांग की। हालांकि, कई विपक्षी नेताओं ने इस प्रस्ताव का विरोध किया लेकिन भाजपा पार्षदों के बहुमत वाली नगर निगम बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब नगर निगम बोर्ड से पास प्रस्ताव को प्रशासन के पास भेजा जाएगा। प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद अलीगढ़ शहर और जिला नए नाम से जाना जाएगा।
ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में ‘आतंक की शपथ’ लेकर यूपी को दहलाना चाहते थे AMU के छात्र, ISIS की खौफनाक साजिश के खुले राज
लंबे समय से उठाई जा रही थी नाम बदलने की मांग
अलीगढ का नाम बदलने के प्रस्ताव पर अलीगढ के मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि सोमवार को बैठक में अलीगढ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश हुआ था। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। अब यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा। मुझे आशा है कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा। यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: दिवाली से पहले सामने आईं बन रहे राम मंदिर की मन मोह लेने वाली तस्वीरें, कैसा दिखता है रात में?
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
11 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines