उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से चौंकाने वाला मामला चर्चा में है। यहां एक महिला अपनी बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही दामाद संग फरार हो गई। बेटी का आरोप है कि मां उसके होने वाले पति के साथ ढाई लाख रुपये नकद और जेवर लेकर चली गई है। मामला अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र का है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसी सिलसिले में जांच कर रही पुलिस को दो दिन से फरार दामाद-सास के बारे में एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। जानकारी के अनुसार, दामाद-सास की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। यानी दोनों संभवतया उत्तराखंड चले गए हैं। हालांकि, कानूनी रूप से दोनों बालिग हैं, ऐसे में दोनों साथ में रह सकते हैं, लेकिन पैसे साथ लेकर जाने वाले मामले में कानूनी रूप से फंस सकते हैं। आइए जानते हैं इस मामले में कानून क्या कहता है?
क्या कहता है कानून?
दिल्ली हाई कोर्ट में एडवोकेट सुभाष तंवर के अनुसार, भले ही संविधान ऐसे मामलों में कपल को सुरक्षा देता है, लेकिन चूंकि महिला बिना पति के अनुमति के घर से कैश लेकर गई है, इसलिए यह एक क्रिमिनल ऑफेंस है। महिला का भले ही अपना घर है, लेकिन कानूनी रूप से यह अपने घर से चोरी का मामला बनता है। ऐसे में दोनों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
सामाजिक रूप से स्वीकार्य नहीं
हालांकि सामाजिक रूप से यह मामला स्वीकार्य नहीं हो सकता और पति के कोर्ट जाने के बाद कई पहलू सामने आ सकते हैं। कई बार कोर्ट ने भी कहा है कि ऐसे मामलों में सामाजिक संस्कारों का भी पालन किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: “22 घंटे दामाद से सास करती थी बात”, होने वाले ससुर ने बताई पत्नी की अफेयर की कहानी
क्या लिव इन में रह सकते हैं?
बकौल सुभाष, कानून दोनों को लिव इन में रहने की इजाजत देता है, लेकिन अगर दामाद-सास शादी करने का फैसला करते हैं तो पहले महिला को अपने पति से तलाक लेना होगा। अगर डायवोर्स नहीं होता है तो दूसरी शादी गैरकानूनी होगी। दूसरी ओर, दोनों एडल्टरी कानून खत्म होने के बाद भले ही लिव इन में रह सकते हैं, लेकिन महिला का पति कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकता है। इसके बाद देखना होगा कि कोर्ट इस मामले को किस तरह से लेता है। आपको बता दें कि इस मामले में महिला की बेटी का बयान सामने आया है, उसने कहा है कि उन्हें मां नहीं, उनका पैसा वापस चाहिए।
ये भी पढ़ें: ‘मां ने दहेज का एक पैसा नहीं छोड़ा’, दामाद संग भागी, वीडियो में बेटी का छलका दर्द
संबंधित खबरें
कैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
39 mins agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
3 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
4 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
6 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
7 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
20 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
21 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines