हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'50 नहीं 60 करोड़ लोग आए महाकुंभ', भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

Akhilesh Yadav Varanasi Visit : उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर सियासत तेज है। काशी पहुंचे अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने बजट और इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज।

Akhilesh Yadav Varanasi Visit : समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को काशी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में लोगों की जान गई है, लेकिन राज्य सरकार मरने वाले लोगों का सही आंकड़ा नहीं बता रही है।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भगदड़ से मरने वालों के आंकड़ों को योगी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार कहती है कि आबतक 50 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ के त्रिवेणी घाट में डुबकी लगा चुके हैं, लेकिन हम कहते हैं कि ये 50 नहीं 60 करोड़ लोग आए थे। अगर इंफ्रास्ट्रक्चर सहीं रहता है तो लोगों को परेशानी नहीं होगी। लोग जाम में फंसे लगे। भगदड़ में जिन लोगों की जान गई है, अभी तक सरकार उनकी लिस्ट नहीं दे पाई।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस बजट में रोजगार नहीं मिला, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, व्यापार नहीं बढ़ा, वह बजट निराशाजनक और हताश करने वाला था। इस सरकार ने धोखा दिया है और जानबूझकर जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा बिल (वक्फ संशोधन विधेयक) लाया है। उन्होंने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें : Video: परिवारवाद, कमजोर चुनावी मैनेजमेंट…, मिल्कीपुर में सपा की हार के 5 बड़े कारण

इंडिया गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि महागठबंधन में सभी पार्टियों की भूमिका बढ़ने वाली है। अखिलेश ने पीएम मोदी के यूएस दौरे पर कहा कि देश में व्यापार आना चाहिए, लेकिन दूसरे हाथों में बाजार नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर विकसित भारत कहां बना, क्या बनारस क्योटो बना?

यह भी पढ़ें : Delhi Election Result से पहले अखिलेश यादव ने BJP पर उठाए सवाल, कुंभ पर भी बोले

100 करोड़ खर्च करने की बात कही जा रही है : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन में 100 करोड़ से अधिक का खर्च करने की बात कही जा रही है, लेकिन वो पैसा कहां गया और उसकी तैयारी क्या की गई? क्या यह बताने की जरूरत नहीं समझी जा रही है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें