Akhilesh Yadav Daughter Social Media: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने परिवार के सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। वह गुरुवार को न्यूज 24 के ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में शिरकत करने नोएडा ऑफिस पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में बड़ी बात बताई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के नाम पर फेक सोशल मीडिया अकांउट चल रहे हैं। जिसकी वे कई बार एफआईआर भी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
सभी अकाउंट फर्जी हैं, बीजेपी वाले बंद नहीं होने देते
अखिलेश यादव ने कहा- जितने भी अकाउंट हैं, वे सब फर्जी हैं। मैं इस बारे में कई बार एफआईआर दर्ज करवा चुका हूं, लेकिन बीजेपी वाले उन अकाउंट्स को बंद ही नहीं होने देते। अखिलेश ने आगे कहा कि कुछ अकाउंट तो बीजेपी वाले ही चलवा रहे हैं। मैंने करीब 42 अकाउंट्स पर एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सीएम योगी या पीएम मोदी के खिलाफ होता तो तुरंत पुलिस आ जाती
अखिलेश ने आगे कहा- ये हाल है। यदि आप सीएम योगी या पीएम मोदी के खिलाफ कुछ लिख देंगे तो तुरंत कार्रवाई हो जाएगी। पुलिस तुरंत आ जाएगी, लेकिन हमारे मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
ये भी पढ़ें: Manthan Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव में मायावती से गठबंधन पर क्या बोले यूपी के मंत्री असीम अरुण?
अखिलेश ने आगे कहा- मैं आपको इससे आगे की बात बताता हूं। मैंने कई जगह एफआईआर लिखवाई। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स को बीजेपी के लोग चलाते हैं। इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन अकाउंट्स पर गलत भाषा और गलत फोटो का इस्तेमाल होता है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती।
बीजेपी वालों का झूठ पकड़ा जाता है
अखिलेश ने आगे बताया कि नोएडा के हमारे कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल के दौरान छोटे से समारोह में सम्मान कर दिया था। इस मामले को लेकर हमारे और जयंत चौधरी के खिलाफ FIR हो गई। कमाल की बात यह है कि हमारे खिलाफ चार्जशीट लाने वाले अधिकारी को ढूंढ़कर यादव लगाया गया, जबकि जयंत चौधरी के खिलाफ जाट अधिकारी लगाया गया। ये है बीजेपी का असली चरित्र, जब हमने उन अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि हम पर काफी दबाव था। बीजेपी का सब झूठ पकड़ा जाता है, इसलिए ये अब जाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: UP की सभी 80 सीटें जीतेगी BJP, रायबरेली में भी होगी कांग्रेस की हार; Manthan Uttar Pradesh में बोले ब्रजेश पाठक
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
2 hrs agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
4 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
6 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
19 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
20 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 day agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 day agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines