समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों एक सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव, अनिरुद्धाचार्य से कुछ सवाल पूछते हैं। जवाब सुनने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमारे रास्ते अलग-अलग हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब इस वीडियो पर अनिरुद्धाचार्य ने टिप्पणी की है।
वायरल वीडियो पर क्या बोले अनिरुद्धाचार्य ?
वायरल वीडियो पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने एक कथा के दौरान कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुझसे कहते हैं कि मेरा रास्ता अलग और उनका रास्ता अलग। क्यों? क्योंकि उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर उनके मन मुताबिक नहीं दिया था। मैंने वही उत्तर दिया जो सच था। सोचिए, वह नेता मुझसे कह रहे हैं कि मेरा रास्ता अलग, उनका रास्ता अलग!
अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि वे मुसलमानों से नहीं कहते कि हमारा रास्ता अलग और तुम्हारा रास्ता अलग। वे मुसलमानों से कहते हैं कि जो तुम्हारा रास्ता है, वही हमारा रास्ता है। सोचिए, राजाओं के अंदर जब इस तरह द्वेष है तो इस देश का कल्याण कैसे होगा? ये प्रजा की सेवा कैसे करेंगे?
शुद्र को लेकर शुरू हुई थी बातचीत
बता दें कि वायरल वीडियो में अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से पूछा था कि जब कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था, तो उनका पहला नाम क्या रखा गया था? इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि जन्म के बाद भगवान के कई नाम रखे गए थे। उन्हें कन्हैया भी कहा गया था। दरअसल शूद्र को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि हम शूद्र जैसी बातों पर भरोसा नहीं करते।
यह भी पढ़ें : कैसे भिखारी से ‘पीर’ बन गया छांगुर बाबा? असल में पीर कौन होते हैं और उनको ये उपाधि कब मिलती है
अखिलेश यादव ने कहा- हमारा रास्ता अलग
अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ण व्यवस्था पर हम भरोसा नहीं करते, हम इसे अच्छा नहीं मानते। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने पूछा कि आप इसे अच्छा क्यों नहीं मानते? इस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि हमसे बहस मत करो, हम बस इसे नहीं मानते। इसके बाद अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव को वृंदावन आने का निमंत्रण दे दिया। इस पर अखिलेश यादव ने पूछा कि अच्छा बताओ कि कृष्ण भगवान का पहला नाम क्या था? जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि उनके कई नाम हैं, पहला नाम कृष्ण, कन्हैया था, वासुदेवनंदन था। जवाब सुनकर अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमारा रास्ता अलग और आपका रास्ता अलग।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
6 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
7 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
10 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
23 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines