Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव शनिवार को 50 साल के हो गए। वे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने अपने नेता के 50वें बर्थडे पर 50 सेकंड का शीर्षासन किया। वहीं, प्रवक्ता फखरुल हसन ने अखिलेश का अगला प्रधानमंत्री बताया है। लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर उन्होंने भावी पीएम बताते हुए होर्डिंग लगाई है।
योगी बोले- प्रभु श्रीराम अच्छी सेहत दें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई संदेश ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्रीराम से उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने लिखा कि अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें और उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई और उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं।
सपा प्रवक्ता ने किया शीर्षासन, देखिए VIDEO
अखिलेश ने दिया PDA फार्मूला
अखिलेश यादव 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में बीजेपी के खिलाफ पीडीए फार्मूला दिया है। पीडीए मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। इन तीनों वर्गों को जोड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए सभी दलों को एक साथ आना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: UCC पर NDA में मतभेद: भारत के विचारों के खिलाफ यूनिफॉर्म सिविल कोड, बोले मेघालय के CM कॉनराड संगमा
संबंधित खबरें
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
55 mins agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
4 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
6 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
18 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines