(अमित रतूड़ी, ऋषिकेश)
Drone Medical Service : अब आप घर बैठे कुछ भी मंगा सकते हैं। ये सुविधा सिर्फ मैदानी इलाकों में ही नहीं, बल्कि पहाड़ों में मिलने लगी है। अगर आप कहीं दूरदराज पहाड़ी इलाकों में रहते हैं और वहां आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है तो भी आप तक आसानी से चीजें पहुंच सकती हैं। ऋषिकेश एम्स ने दूरदराज के गांवों में मरीजों तक दवा पहुंचाने की पहल शुरू की है। आइए जानते हैं कि क्या है नई कवायद?
उत्तराखंड के टिहरी जिले के दूरदराज पहाड़ों में स्थित गांवों तक दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। ऋषिकेश एम्स ने बीपी और शुगर की दवाइयों को पहुंचाने के लिए ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू की है। इसके तहत ड्रोन के जरिए दवाइयों की डिलीवरी की जा रही है। संस्थान का यह कदम हृदय रोगों के खिलाफ लड़ाई में व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
यह भी पढे़ं : हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में बचे यूपी के मंत्री, तूफान के बीच एम्स ऋषिकेश में उतारा
5600 फीट ऊंचाई पर पहुंची दवा
ड्रोन मेडिकल सेवा के माध्यम से एम्स के हेलीपैड से 10 किलोग्राम का पेलोड टिहरी के चंबा ब्लॉक में भेजा गया, जिसमें बीपी और शुगर की दवाइयां शामिल थीं। इसमें सिर्फ 30 मिनट का समय लगा। 33 किलोमीटर की हवाई दूरी और 5,600 फीट से अधिक की ऊंचाई पर यह चंबा ब्लॉक स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं है।
यह भी पढे़ं : AIIMS में धरने पर बैठा नर्सिंग ऑफिसर यूनियन, महिला चिकित्सक पर लगाया गंभीर आरोप
ड्रोन मेडिकल सेवा की पहल
ड्रोन संचालन टीम ने चंबा ब्लॉक स्थिति स्कूल के प्रांगण में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को दवाओं की डिलीवरी उपलब्ध करवाई। इसे लेकर एम्स कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह का कहना है कि एम्स का यह प्रयास है कि अत्याधुनिक मेडिकल तकनीक के माध्यम से राज्य के दूरदराज के इलाकों तक ड्रोन सेवा की ओर से जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध करवाई जाए।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines