Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में पागल 3 बच्चों की मां ने एक युवक पर एसिड अटैक करवा दिया। महिला को युवक की शादी के बारे में पता लग गया था। महिला नहीं चाहती थी कि शादी हो। इसलिए उसने खौफनाक साजिश रची और युवक पर हमला करवा दिया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला इतनी शातिर है कि उसने पुलिस को खुद कॉल कर कहा कि किसी ने उसके ऊपर एसिड अटैक किया है। सोमवार दोपहर 3 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस को असलियत पता लगी और उसे अरेस्ट किया गया। घायल शख्स का नाम हेमशंकर है, वह आवास विकास कॉलोनी में रहता है।
हेमशंकर पास के खंदारी इलाके में दोने और पत्तल की दुकान करता है। 6 महीने पहले आसमा उसकी दुकान पर सामान खरीदने के लिए आई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। बताया जा रहा है कि महिला 3 बच्चों की मां है। हाल ही में हेमशंकर का विवाह तय हुआ था। उसने इस बारे में आसमा को बताया था। लेकिन आसमा ने हेमशंकर को कहा कि शादी मत करो। लेकिन हेमशंकर ने इसे मजाक समझा।
घर से लेकर आई एसिड, चेहरे पर फेंका
लेकिन बाद में आसमा ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। एकतरफा प्यार में पड़ी आसमा के इरादों को बाद में हेमशंकर ने समझ लिया। उसने शादी तोड़ने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आसमा गुस्से से लाल हो गई। वह घर से एसिड लेकर आई और हेमशंकर के चेहरे पर फेंक दिया। हेमशंकर का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। उसके कंधे पर भी एसिड गिरा है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला मौके से फरार हो गई। जिसे बाद में अरेस्ट कर लिया गया।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines