Agra road Traffic diversions: ताजमहल और आगरा किला भ्रमण के लिए आने वाली पर्यटक बसों एवं भारी वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. निर्धारित योजना के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा. इसके लिए अलग-अलग रूट डायवर्जन निर्धारित किए गए हैं. पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी देखने आगरा पहुंचते हैं. नववर्ष के आसपास पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि होती है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- दिल्ली एवं मथुरा की ओर से आगरा आने वाली पर्यटक बसें और भारी वाहन कुबेरपुर से इनर रिंग रोड होते हुए रमाडा कट फतेहाबाद रोड से ताजमहल की निर्धारित पार्किंग तक भेजे जाएंगे.
- वहीं कानपुर और फिरोजाबाद की ओर से आने वाली पर्यटक बसें एवं भारी वाहन भी कुबेरपुर से इनर रिंग रोड होते हुए स्माडा कट फतेहाबाद रोड के माध्यम से ताजमहल पार्किंग में प्रवेश करेंगे.
- पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पर्यटक वाहन वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी होते हुए लालकिला या ताजमहल की ओर नहीं जाएगा. इस मार्ग पर पर्यटक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
- पर्यटक सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि ताजमहल, आगरा किला एवं अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए.
- निर्धारित पार्किंग स्थलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सभी प्रमुख मार्गों पर स्पष्ट एवं प्रभावी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
- पर्यटकों की सहायता के लिए प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही पर्यटन पुलिस और यातायात पुलिस की पर्याप्त एवं प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है.
- भीड़ प्रबंधन, आगमन व्यवस्था और यातायात की वास्तविक स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया गया.
गूगल मैप्स को भी फॉलो करेंगे अधिकारी
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि गूगल मैप्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्राप्त यातायात संबंधी सूचनाओं का विश्लेषण कर समय-समय पर ट्रैफिक डायवर्जन, मार्ग परिवर्तन और पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि जाम की स्थिति से समय रहते निपटा जा सके. पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें. सभी से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
45 mins agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
9 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines