हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Agniveer Recruitment: आगरा में 13 दिन चलेगी अग्निवीर भर्ती रैली; देशसेवा के लिए रोज 1400 युवा होंगे सलेक्ट

Agniveer Recruitment Rally: आगरा में सेना की तरफ से 4 से 16 दिसंबर तक आयोजित की जाने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों पर चर्चा के लिए जिला अधिकारी के साथ एक बैठक हुई।

विज्ञापन

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को इन तैयारियों को लेकर कैंप कार्यालय पर एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों को सेना के साथ बेहतर समन्वय करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के मुताबिक इस रैली में राज्य के विभिन्न जिलों से रोज 1,200 से 1,400 हर दिन चयन के लिए उपस्थित होंगे, जिन्हें शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।

46,545 में 12,612 शॉर्टलिस्ट कर चुकी सेना

बता दें कि आगरा में आगामी 4 से 16 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयेाजन होना है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस रैली के लिए कुल 46,545 युवाओं ने पंजीकरण कराया है और इनमें से सेना ने 12,612 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। भारतीय सेना के आगरा भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल ऋषिमा सरीन ने कहा कि इन उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र आवंटित कर दिए गए हैं और वे शारीरिक क्षमता परीक्षण के लिए उपस्थित होंगे। कर्नल सरीन ने कहा, “ये अभ्यर्थी आगरा, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर से होंगे”।

यह भी पढ़ें: सियाचिन में तैनात अग्निवीर शहीद, ड्यूटी के दौरान गंवाई जान, भारतीय सेना ने किया पोस्ट- लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम

विभिन्न विभागों को सेना से तालमेल बनाने के निर्देश

उधर, इस भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। गोस्वामी ने रैली से संबंधित विभिन्न विभागों को अभ्यास के सुचारू संचालन के लिए सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया। उन्होंने रैली के लिए मैदान, बैरिकेडिंग, चहारदीवारी पर फेंसिंग संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और एडीएम सिटी को इसे सुनिश्चित करने को कहा। आगरा पुलिस को एक अच्छी तरह से तैयार योजना के माध्यम से सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें