Firozabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) पर मंगलवार (14 मार्च) को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया है कि हादसे में मरने वाले पांचों लोग गोरखपुर में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रुके थे सभी लोग
जानकारी के मुताबिक हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद में नसीरपुर के पास हुआ। राजस्थान के सुजानगढ़ निवासी कुछ लोग एक फोर्स गाड़ी से गोरखपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। नसीरपुर के पास एक्सप्रेसवे पर फ्रेश होने के लिए गाड़ी रोककर खड़े थे। कुछ देर बाद सभी लोग गाड़ी में सवार हो गए।
यह भी पढ़ेंः मोमोज खाने के लिए निकली तीन MBBS छात्राओं की कार पलटी, एक की मौत
पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार ने मारी टक्कर
बताया गया है कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा ने फोर्स गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में बाबूलाल (40), नेमीचंद (42), कैलाश (38), राकेश (38) और मिथलेश की मौत हो गई है। जबकि नेहा, बेबी, राकेश, विनोद, परसराम, और फोर्स गाड़ी का ड्राइवर ओमप्रकाश समेत सात लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
26 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines