लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी विधायकी खत्म कर दी गई है। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय ने मऊ सीट पर दोबारा चुनाव कराने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा है। कोर्ट ने शनिवार को अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद आज रविवार को भी सचिवालय खोला गया और अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म कर दी गई।
जानें पूरा मामला
मऊ विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी कैसे रद्द हुई आइये जानते हैं। अंसारी मऊ के पहाड़पुर मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। तारीख थी 3 मार्च 2022। इस दौरान अंसारी ने कहा कि जो आज डंडा चला रहे हैं वे सुन ले अगले सीएम अखिलेश भैया से कहकर आया हूं सरकार बनने के 6 महीने तक कोई तबादला और तैनाती नहीं होगी। जो है वह वहीं रहेगा। जिसके साथ जो किया है उसका हिसाब देना पड़ेगा।
2022 में ईडी ने कसा था शिकंजा
बयान के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के लिए उनके चुनाव प्रचार रोक लगा दी थी। 4 अप्रैल 2022 को एसआई की शिकायत पर शहर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ। इसमें अब्बास, छोटे भाई उमर अंसारी के अलावा 150 लोगों को आरोपी बनाया गया। बता दें कि मनी लाॅन्ड्रिंग और गैंगस्ट एक्ट मामले में अब्बास अंसारी 2 साल 8 महीने बाद जेल से निकले। अब्बास को ईडी ने नवंबर 2022 में हिरासत में लिया था।
ये भी पढ़ेंः ‘एक और कार्यवाहक डीजीपी’, यूपी के नए DGP की नियुक्ति पर अखिलेश यादव का तंज
यूपी में इन विधायकों की सदस्यता हुई खत्म
बता दें कि यूपी में इससे पहले सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, इरफान सोलंकी, रशीद मसूद, बीजेपी विधायक अशोक चंदेल और उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की सदस्यता खत्म हो चुकी है। इन सभी विधायकों की सदस्यता कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद खत्म हुई है।
ये भी पढ़ेंः ‘इलाहाबाद की भूमि पावरफुल लोगों की है’, CJI बीआर गवई ने की सीएम योगी की तारीफ
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines