Aaj Ka Mausam, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (UP) में इस समय मौसम का हाल बेहाल है। ऐसा लग रहा है कि तीन महीने बाद आने वाला सावन अभी से शुरू हो गया है। यानी चैत्र में सावन जैसी बारिश हो रही है। सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह के समय तेज बारिश हुई। हर जगह पानी-पानी हो गया।
जबकि यूपी के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग (IMD) की ओर से कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि यूपी के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर है।
सुबह से शुरू हुई बारिश, तापमान में भारी कमी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह दिन निकलते ही बादलों की गर्जना शुरू हो गई। सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई। ठंडी तेज हवाओं के कारण पारा भी काफी नीचे आ गया। बताया गया है कि बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में भी काफी कमी आई है। कह सकते हैं कि लोगों को अब फिर से सर्दी का एहसास हो रहा है।
इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी को मानें तो नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, कानपुर, रायबरेली, झांसी, महोबा, इटावा, सोनभद्र आदि समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ेंः नोएडा में दो घंटे तक जमकर बरसे ओले, गाड़ियों के शीशे चटके
दो दिन पहले पड़े थे ओले, फसलें हुईं बर्बाद
बता दें कि 18 मार्च को दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली थी। सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। उधर नोएडा में भारी ओलावृष्टि हुई। बताया गया है कि अचानक पड़े ओलों में काफी नुकसान हुआ है। खुले में खड़ी कारों के शीशे तक चटक गए। वहीं उत्तर प्रदेश के ललितपुर और झांसी जिले में बारिश के साथ आए ओलों ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। प्रभावित जिलों के प्रशासन ने नुकसान के आकलन का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 hr agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
16 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
22 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines