UP-Bihar Weather Update: देशभर में पिछले कई दिनों से दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, इस दौरान सुबह में सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक भी भी है। एक बार फिर से यूपी और नोएडा समेत कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में 26 फरवरी से बादल छाने की संभावना है। वहीं, बिहार में भी पिछले कुछ दिनों से अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। फरवरी में दिन का अधिकतम तापमान 30°C के पार पहुंच रहा है। जानिए आज दोनों राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।
यूपी में होगी बारिश
देशभर में आज से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 से 28 फरवरी के कई राज्यों समेत उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 26 फरवरी को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते बारिश होने की भी संभावना है। पूरी तरह से बारिश की शुरुआत 27 फरवरी से हो सकती है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, नोएडा, गाजियाबाद के आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही सहारनपुर से लेकर गोरखपुर तक भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बिहार में बढ़ेगी गर्मी
बिहार में फरवरी में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। 26 से 1 मार्च तक मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, 2 मार्च से राज्य का मौसम बदल सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने 2 मार्च से 2 मार्च तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज बिहार में ज्यादातर जगह पर दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा। वहीं, कई जगह पर बादलों की आवाजाही भी देखी जाएगी। इस दौरान, मौसम में ठंडक को बनाए रखने वाली पछुआ हवाएं चलती रहेंगी। 26 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 28-32°C के पहुंचने की संभावना है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
11 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
12 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
13 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
16 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
18 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines