UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में दिसंबर के महीने में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के चलते लोगों को कंपकंपी वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान में तेजी से और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ जाएगी। इसके अलावा सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने की भी संभावना है। दोनों ही राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने और जरूरी उपाय करने की सलाह दी गई है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में सर्दी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते गलन बढ़ने लगी है, जिससे लोगों को खासकर रात के समय ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में हल्की धूप के कारण कुछ राहत जरूर है, लेकिन रात का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार से हवाओं का रुख बदलने की संभावना है, जिससे ठंड में हल्की कमी आ सकती है। हालांकि, कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राज्य में कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: UP-बिहार में शीतलहर का अलर्ट, 10 जिलों में बारिश, पढ़िए वेदर अपडेट
आज जिन जिलों में घना और शीतलहर चलेगी उसमें गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या और मुरादाबाद शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और बलिया सहित कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम होकर 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि अगले 3 दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही अगले 3-4 दिनों के दौरान रात के समय तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को भी मिल सकती है। हालांकि कई जिलों में इस दौरान बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में सीतामढ़ी में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 hr agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
5 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
6 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
6 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
6 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
11 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
15 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines