Bahraich News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich) जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के एक स्कूल में दो मासूम बच्चों पर झूला गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा गंभीर हालत में है। जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहा है।
सिटी मोंटेसरी स्कूल की है घटना
हादसा बहराइच के सिटी मोंटेसरी स्कूल में में हुआ। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अरशान (8) पुत्र मोहम्मद उमर और प्रतीक (7) पुत्र प्रेम बिल्लो झूला झूल रहे थे। तभी अचानक झूला गिर गया। दोनों मासूम उसके नीचे दब गए। सूचना पर स्कूल में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों को स्कूल आने पर पता चली घटना
एक बच्चे के परिजनों ने बताया कि हम लोगों को बताया तक नहीं गया कि बच्चों के साथ क्या हुआ है। जब हम स्कूल आए तब पता चला कि उनको जिला अस्पताल ले गए हैं। वहीं प्रशासन की जांच में सामने आया है कि स्कूल में एक भी झूला फिक्स (स्थाई) नहीं था। सभी जमीन पर रखे हुए थे।
अभी पढ़ें – Maharashtra: जेल में बंद संजय राउत ने मां को लिखा भावुक पत्र, गिरफ्तारी को लेकर किया बड़ा खुलासा
अस्पताल पहुंचते ही एक ने दम तोड़ा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि दोनों बच्चों को सिर में गंभीर चोटें आई थीं। दोनों की हालत नाजुक थी, जिसमें से एक बच्चे की मृत्यु अस्पताल आने के 4-5 मिनट बाद ही हो गई। वहीं दूसरे बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर लखनऊ के लिए रेफर किया है।
जांच में स्कूल की सामने आई लापरवाही
वहीं बहराइच की सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में जांच की जाएगी कि कितने स्कूलों में असुरक्षित झूले और अन्य उपकरण लगे हैं। हम बसों की भी जांच कराएंगे। वहीं घटना वाले स्कूल में जांच के दौरान झूले में कमियां पाई गई हैं। नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines