बीकेयी (अटल) के नेशनल प्रेसिडेंट अमित चौधरी के राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले बयान के बाद ही बिजनौर से जुड़े किसानों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। भाकियू टिकैत गुट के दर्जनों किसान जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के आह्वान पर कोतवाली शहर थाने पर पहुंचे और उक्त प्रकरण को लेकर अमित चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में पॉइंट बनाकर इस बयान की घोर निंदा कर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है। अगर अमित चौधरी, जो अपने आप को भाकियू अटल गुट का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहा है, के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यूनियन के बड़े पदाधिकारियों के निर्देश पर एक रणनीति बनाकर आगे की कार्रवाई कराने पर जोर दिया जाएगा।
आगरा में मुकदमा दर्ज हुआ
थाने में किसानों के धरने के बाद पुलिस ने बयान देने वाले अमित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन (अटल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी पर मुकदमा दर्ज हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सिर कलम करने वाले को 5 लाख रुपये देने का एलान किया था। अमित चौधरी ने कहा कि राकेश टिकैत देशद्रोही है और इसके साथ ही अपशब्द भी कहे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर आगरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश साइबर थाना पुलिस को दिए।
क्या है पूरा मामला?
राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को 5 लाख रुपए देने का ऐलान बीकेयू अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने दिया था। बता दें, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें राकेश टिकैत को देशद्रोही के साथ-साथ आतंकवादी कहा गया है।
ये भी पढ़ें- कौन है ISI एजेंट शहजाद? जो ज्योति मल्होत्रा-अरमान के बाद मुरादाबाद से गिरफ्तार
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
7 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
9 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
14 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
17 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
17 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
18 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines