Noida News: गौतमबुद्ध नगर में दूसरे राज्यों से रजिस्टर्ड होकर कार्य कर रहे 400 से अधिक डॉक्टरों पर अब स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. इन डॉक्टरों ने अब तक उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल से अपना पंजीकरण नहीं कराया है. ऐसे में विभाग ने इनकी प्राइवेट प्रैक्टिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इस फैसले से डाॅक्टरों में खलबली मच गई है.
नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने पहले भी अस्पतालों और डॉक्टरों को निर्देश देकर आवश्यक रजिस्ट्रेशन कराने को कहा था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद इन डॉक्टरों ने कोई कदम नहीं उठाया. विभाग ने अब अस्पतालों और संबंधित डॉक्टरों को लिखित नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
2000 से ज्यादा डाॅक्टर है जिले में
जिले में 2000 से अधिक डॉक्टर कार्यरत है जिनमें से करीब 400 डॉक्टर दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड हैं और यूपी मेडिकल काउंसिल से पंजीकृत नहीं हैं. उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि जो डॉक्टर यूपी मेडिकल काउंसिल से रजिस्टर्ड नहीं हैं उनकी प्रैक्टिस पर रोक लगाई गई है. यदि कोई ऐसा डॉक्टर इलाज करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे नहीं उड़ेगा ड्रोन और गुब्बारा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा रहेगी टाइट
ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात होंगी 90 नई आशा वर्कर
स्वास्थ्य विभाग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 90 नई आशा वर्कर की तैनाती करने जा रहा है. इससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी. फिलहाल जिले में 590 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं. नई नियुक्तियों के बाद यह संख्या बढ़कर 680 हो जाएगी. दादरी क्षेत्र में सबसे अधिक 50 आशा वर्कर की तैनाती की जाएगी. बिसरख में 9, दनकौर में 25, और जेवर में 6 नई आशा वर्कर तैनात होंगी.
क्यों जरूरी है आशा वर्कर की तैनाती
आशा वर्कर की भूमिका टीकाकरण, जनगणना, पोषण, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल में बेहद महत्वपूर्ण होती है. नई नियुक्तियों से इन सेवाओं के संचालन में और अधिक सुधार की उम्मीद है. देहात क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की स्मार्ट टाउनशिप में निवेश करेगा Russia, 30 विदेशियों ने समझा प्लान
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
2 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
15 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines