Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शुक्रवार को भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण लखनऊ (Lucknow) और उन्नाव (Unnao) में दो भीषण हादसे हो गए। दोनों स्थानों पर दीवार गिरने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 9 और उन्नाव में 3 लोगों की जान चली गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इन हादसों पर गहरा शोक जताया है। वहीं सीएम योगी ने कहा है कि घबराएं नहीं। प्रदेश सरकार आपके साथ है।
लखनऊ में महिलाओं और बच्चों समेत 9 मरे
लखनऊ के दिलकुशा इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण एक दीवार गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने बताया कि कुछ मजदूर दिलकुशा इलाके में एक आर्मी एन्क्लेव के बाहर झोपड़ियों में रह रहे थे। रात भर हुई भारी बारिश के कारण आर्मी एन्क्लेव की चारदीवारी गिर गई।
पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता
वहीं हादसे की जानकारी होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के साथ राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री के साथ ही लकनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।
घर दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ही उन्नाव जिले में गुरुवार देर रात बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई। घर में मौजूद दो नाबालिगों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद की पेशकश की। उन्होंने ट्वीट किया कि लखनऊ कैंट विधानसभा अंतर्गत दिलकुशा में दीवार गिरने से कई लोगों की मौत की घटना से स्तब्ध और दुखी हूं। अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करा रही है।
गोरखपुर में बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में गोरखपुर जिले में 158 मिलीमीटर, देवरिया जिले में 107.5, महराजगंज में 90, बस्ती में 83.8, सिद्धार्थनगर जिले में 70.2, संतकबीरनगर में 52 और कुशीनगर में 27.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, गोरखपुर में पिछले 24 घटों में हुई बारिश ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस दौरान 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, संतकबीरनगर जिले के कई स्कूलों में जलभराव की खबरें हैं।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
12 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
13 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines