Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बृहस्पतिवार को विदेशी खरीदारों के साथ बी-2-बी बैठकों की शुरुआत हुई. इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पांच दिवसीय इस मेले के दौरान करीब 4000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 2400 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे है. इनमें हस्तशिल्प, खादी, वस्त्र, चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, ओडीओपी, जीआई टैग उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कई उद्योग शामिल हैं.
विदेशी खरीदारों को काला नमक चावल उपहार में
प्रदेश के पारंपरिक और खास उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से मेले में आने वाले विदेशी खरीदारों को ‘काला नमक चावल’ भेंट स्वरूप दिया जा रहा है. मंत्री राकेश सचान ने बताया कि यह चावल पूर्वांचल का विशेष और जीआई टैग प्राप्त उत्पाद है. इसे बढ़ावा देने के लिए स्मृति चिन्ह के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है.
85 देशों के खरीदार
भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के अध्यक्ष एससी रल्हन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 85 से अधिक देशों के 500 से अधिक विदेशी खरीदार भाग ले रहे हैं. इनमें प्रमुख रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं. उन्होंने बताया कि 5 दिनों में 2500 से अधिक बैठकें होंगी. विक्रेताओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जोड़ने का माध्यम बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: शौक बड़ी चीज हैः नोएडा में वीआईपी नंबर 0008 की बोली पहुंची 11 लाख, जानें और किन नंबरों का क्रेज
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 1 नवंबर से Grap पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रोक
21 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR, अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines