जयपुर: राजधानी में विवाहिता को तीन तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने मोबाइल पर ही तीन बार तलाक बोलकर महिला को छोड़ दिया। महिला ने शनिवार को इस संबंध में रामगंज थाने में मामला दर्ज कराया। दोनों का कोर्ट में मामला चल रहा था। अदालत की तरफ से पति को भरण पोषण की ताकीद की गई थी। बीवी ने शौहर को न्यायालय के फैसले की जानकारी देने के लिए फोन किया तो उसने तीन तलाक दे दिया।
दरअसल महिला का पहले से ही पति से विवाद चल रहा है। महिला ने कोर्ट का फैसला समझाने के लिए अपने पति को फोन किया था। तीन बार तलाक कहकर पति चला गया। फोन पर कहा- तुम्हें मेरी पत्नी होने का कोई हक नहीं है। आखिरकार पीड़िता ने तीन तलाक की रिपोर्ट रामगंज थाने में दर्ज कराई है।
इस केस के बारे में एसीपी रामगंज सुनील प्रसाद ने बताया कि मोहल्ला महावतान रामगंज निवासी महिला ने रिपोर्ट दी है कि उसका निकाह 12 जनवरी 2019 को बाबू का टीबा निवासी जाफर अली साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। जिस पर विवाहिता ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया।
इसके बाद कोर्ट ने 18 जुलाई 2022 को पीड़ित महिला और उसके बेटे के भरण पोषण लिए 8 हजार रुपए माह के हिसाब से भुगतान करने और मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक परेशानी के चलते 25 हजार देने के आदेश दिए।
कोर्ट ने जो फैसला सुनाया उस फैसले की जानकारी 11 अक्टूबर 2022 को पीड़िता ने अपने पति जफर अली को फोन पर दी। इसके बाद जफर ने कहा- आपने पति पर मुकदमा कर गैर-इस्लामिक कृत्य किया। जो भी काम गैर-इस्लामिक है, हम उस पर विश्वास नहीं करते हैं। रखरखाव के पैसे मांगे जाने पर वह नाराज हो गए। पति ने कहा- तुमने इस्लाम को ठुकरा दिया है। तो आपको मेरी पत्नी होने का कोई अधिकार नहीं है।
इसके बाद कुछ रिश्तेदारों के माध्यम से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिस पर पीड़ित महिला ने अपने पति जाफर अली के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
6 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
11 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त