Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एक महिला के पति ने 3 साल पहले अपनी पत्नी को जहरीले सांप से डसवाकर मार डाला. इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई 2022 को ठाणे जिले के बदलापुर की रहने वाली नीरजा रूपेश आंबेकर की उनके घर पर मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे अचानक हुई मौत समझकर केस फाइल कर लिया था. शुरुआत में पुलिस को किसी तरह का शक नहीं हुआ, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने लोगों से बयान लेने शुरू किए तो उन्हें कुछ अटपटा लगा. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. आगे जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए
ये भी पढ़ें: ओडिशा के मल्कानगिरी में तनाव, महिला का कटा सिर बरामद; अपने ही गांव में लोगों ने क्यों लगा दी आग?
पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची
जांच में पता चला कि 40 साल के रूपेश आंबेकर के अपनी पत्नी नीरजा के साथ लगाता झगड़े चल रहे थे. जिससे तंग आकर रूपेश ने मास्टर प्लान बनाते हुए अपनी पत्नी को रास्ते हटाने की साजिश रची. इस पूरी प्लानिंग में रूपेश का साथ उसके दोस्त रिशिकेश रमेश चालके और कुणाल विश्वनाथ चौधरी ने दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने विजय दुधाने नामक एक सांप पकड़ने वाले शख्स से कॉन्टैक्ट किया, जिसने उन्हें एक बेहद जहरीला सांप लाकर दे दिया. प्लानिंग के तहत नीरजा को उसी सांप से डसवाया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वो सभी आरोपी इस गलतफहमी में जी रहे थे कि सब इसे नेचुरल डेथ मान लेंगे और वो कभी पकड़े नहीं जाएंगे. लेकिन पुलिस की समझदारी और सही एक्शन से उनका पर्दाफाश हो गया. अब पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ कर रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
10 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines