मनोज पांडे, लखनऊ: कानपुर में UP-ATS द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार हबीबुल इस्लाम वर्चुअल आईडी बनाने में एक्सपर्ट है। उसने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 वर्चुअल आईडी बना कर दी है। हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यम जैसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर आदि के जरिए पाकिस्तानी और अफगानिस्तान के हैंडलर से जुड़ा है।
वर्चुअल आईडी बना कर देता था
हबीबुल तमाम ग्रुप में वर्चुअल आईडी के तहत ही जुड़ा था तथा अन्य सदस्यों को भी वर्चुअल आईडी बना कर देता था। इन ग्रुप में जिहादी वीडियो भेजे जाते थे। वह जिहादी वीडियो भेज कर अन्य लोगों जिहाद करने के लिए उसकता था। सैफुल्लाह को जैश ए मोहम्मद पाकिस्तानी हैंडलर ने पाकिस्तान आने प्रशिक्षण लेने का और फिर भारत में जिहाद करने के लिए भी कहा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसके भारतीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संपर्कों की गहनता से पूछताछ की जा रही है अभियुक्त को आगे भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
निगरानी बढ़ाई गई
पुलिस के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। हबीबुल सहारनपुर से गिरफ्तार मोहम्मद नदीम का साथी है। यूपी-एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुट गई हैं।जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते ने रविवार को कानपुर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हबीबुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हबीबुल मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का निवासी है, जबकि फिलहाल फतेहपुर में रह रहा था। एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि यह सहारनपुर से पूर्व में गिरफ्तार किए गए आतंकी मोहम्मद नदीम के संपर्क में था। हबीबुल ने ही नदीम की फर्जी आईडी बनाई थी।
सहारनपुर से पहले गिरफ्तार किया था नदीम
आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले यूपी-एटीएस और एनआईए ने यूपी के सहारनपुर जिले से मोहम्मद नदीम नाम के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। नदीम सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा कला गांव का रहने वाला है। यूपी एटीएस ने बताया था कि नदीम पाकिस्तान में आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के साथ व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक मैसेंजर जैसे माध्यम से संपर्क में था। उससे पूछताछ में कई बड़े राज खुलकर सामने आए थे।
हबीबुल ने दिया था नदीम को प्रशिक्षण
नदीम ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया था कि वह वर्ष 2018 से जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हकीमुल्लाह से ऑनलाइन संपर्क में आया था। आतंकी संगठन ने उसे स्पेशल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान और सीरिया बुलाया था। इतना ही नहीं हकीमुल्लाह ने नदीम को एक अन्य सदस्य हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला से मिलवाया। सैफुल्ला ने ही नदीम को आईईडी बनाने के लिए एक मैनुअल दिया। उसे चाकू से एकाकी हमले के लिए भी प्रशिक्षित किया था। पुलिस ने अब कानपुर से हबीबुल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मोबाइल और चाकू बरामद, पूछताछ जारी
रिपोर्ट्स के मुताबित हबीबुल उर्फ सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में काफी तेज है। उसने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आतंकियों की कई आईडी बनाई थी। यूपी एटीएस को हबीबुल के पास से मोबाइल फोन और चाकू जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह फतेहपुर जिले के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में रह रहा था।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
1 hr agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
4 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
7 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
8 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines