बिहार विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले तेज प्रताप यादव का ताजा बयान बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला रहा है. नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग जोर पकड़ रही है, इस बीच जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप ने पिता लालू प्रसाद यादव के नाम का भी खुलकर जिक्र कर दिया. पटना में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश और लालू तो भाई जैसे रहे हैं, ऐसे में दोनों को देश का सबसे बड़ा सम्मान मिलना चाहिए.
तेज प्रताप ने पिता के लिए मांगा भारत रत्न
तेज प्रताप का ये बयान जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी के उस पत्र के बाद आया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को लिखकर सीएम नीतीश को भारत रत्न दिलाने की अपील की थी. तेज प्रताप का तर्क बिल्कुल साफ है कि अगर नीतीश को सम्मान मिले, तो उनके ‘भाई’ लालू को भी भारत रत्न मिलना चाहिए. RJD के नेताओं ने भी पहले कई बार लालू के लिए ऐसी मांग उठाई है, लेकिन इस बार यह सीधे नीतीश की मांग से जोड़ दिया गया. बिहार की सियासत में ये दोनों नेता लंबे समय से एक-दूसरे के साथ-साथ और कभी-कभी आमने-सामने भी रहे हैं.
यह भी पढ़ें: CM नीतीश को भारत रत्न दिलवाने के लिए अकेले पड़े केसी त्यागी, JDU नेताओं ने दिखाया ठेंगा
नीतीश को क्यों मिलना चाहिए भारत रत्न?
अब तेज प्रताप ने इसे भाईचारे का नाम दिया, जो राजनीतिक बहस को और गरमा सकता है. नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की बात जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता केसी त्यागी ने शुरू की. उन्होंने चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर का हवाला देते हुए कहा कि नीतीश ने भी बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला है, इसलिए वे हकदार हैं. लेकिन पार्टी ने इससे दूरी बना ली. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने साफ कह दिया कि त्यागी की मांग पार्टी लाइन से अलग है.
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
1 hr agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
1 hr agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
2 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
2 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
2 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
2 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines