Tamil Nadu: द्रविड़ मुन्नेन कषगम (द्रमुक यानी DMK) के अध्यक्ष और तमिलानाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बुधवार को 70 साल के हो गए। उन्होंने चेन्नई में एक बड़ा कार्यक्रम किया, जिसमें विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को बुलाया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे और सीएम स्टालिन को बधाई दी।
स्टालिन की एकजुट करने की पहल शानदार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है। अगर हम विविधता की रक्षा करेंगे तो हम एकता की रक्षा करेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एकजुट करने की कोशिश अच्छी शुरूआत है।
और पढ़िए –MP Budget 2023: शिवराज सरकार ने पेश किया 3 लाख 15 हजार करोड़ का बजट, जानिए क्या रहा खास
जीत के समय तय होगा लीडर
उन्होंने कहा कि जब हम सभी एकजुट होंगे और जीतेंगे, उस समय तय करेंगे कि इस देश का नेतृत्व करने और एकजुट करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन है? बता दें कि इससे पहले टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पीएम मोदी के खिलाफ एक सशक्त चेहरा बताया था।
वहीं, एमके स्टालिन की पीएम उम्मीदवारी पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि क्यों नहीं? वह पीएम क्यों नहीं बन सकते? इसमें गलत क्या है?
पीएम मोदी-राहुल ने दी बधाई
सीएम स्टालिन ने बुधवार को अपने बर्थडे पर केक काटा। फिर मरीना समुद्र तट पर पूर्व सीएम एम करूणानिधि और सीएन अन्नादुरई की समाधियों पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सुधारवादी नेता पेरियार ईवी रामासामी के स्मारक पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।
सीएम ने मिलने आए पार्टी कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट किए। स्टालिन को पीएम मोदी, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी आदि नेताओं ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:भगवान जानता है कि ये आरोप झूठे हैं; मनीष सिसोदिया ने इस्तीफे में बहुत कुछ लिखा, पढ़ें पूरा लेटर
संबंधित खबरें
'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन पायलट बोले-4 नवंबर को संगरूर में गरजेगी कांग्रेस
5 mins agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
17 mins agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
48 mins agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 hr agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 hr agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines