भोपाल: मध्यप्रदेश का इंदौर जिला एक बार फिर स्वच्छता रैंकिंग में रैंकिंग में डबल हैट्रिक लगा सकता है। लगातार पांचवीं बार नंबर वन खिताब जीतने के बाद इसबार भी शहर से खिताब की उम्मीद लगाई जा रही है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में इंदौर समेत प्रदेश के 11 जिलों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिलने के आसार हैं। इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण (Swachh Survekshan 2022) में प्रदेश की रैंकिंग में भी इजाफा होगा साथ ही प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों को सर्वेक्षण की अलग-अलग केटेगरी में पुरस्कार मिलेंगे।
अभी पढ़ें – MP: मिशन 2023 को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू, जंगल में करेंगे कई दिग्गज बैठक
क्यों है इंदौर सफाई में खास
इंदौर के कई अफसरों आमंत्रण दिया गया है, इसलिए इस बार भी इंदौर की जीत के मजबूत कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि शहर की सबसे बड़ी ताकत घर-घर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन है। शहर में छह तरीके से सेग्रिगेशन होता है, जबकि दूसरे शहर पूरी तरह इन दोनों व्यवस्थाओं को लागू करने में असमर्थ रहे हैं।
अभी पढ़ें – MP: आज से प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान शुरू, सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ
MP को भी मिल सकता सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार
बता दें कि इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के शहरों की स्टार रेटिंग व ओडीएफ में रैकिंग बेहतर होने का फायदा प्रदेश की रैकिंग में भी देखने को मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष प्रदेश के उज्जैन व छिंदवाड़ा शहर को भी खिताब दिया जा सकता है। दोनों शहरों का भी स्वच्छता में अच्छा प्रदर्शन रहा है। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मध्यप्रदेश को देश के तीसरे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिला था। इसलिए अब प्रदेश को देश का सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिलने के आसार हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
4 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
6 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
7 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
9 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines